पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टाफ नर्सों की समस्याओं को लेकर एसएमओ से की बैठक

स्टाफ नर्सों की समस्याओं को लेकर एसएमओ से की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएमओ के साथ बैठक करते हुए नर्सिंग एसो. के सदस्य।

भास्कर संवाददाता| मोगा

पंजाब नर्सिंग जिला एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जगपाल कौर व दि क्लास फॉर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब जिला मोगा के प्रधान चमन लाल संगेलिया की अध्यक्षता में सीएचसी बुट्टरकलां अधीन पीएचसी ढुडीके जिला में काम कर रही एनआरएचएम व रेगुलर स्टाफ नर्सों को ड्यूटी प्रति आ रही समस्याओं के बारे में एसएमओ डॉ. शिंगारा सिंह के साथ बैठक की। सीएचसी बुट्टरकलां में ड्यूटी कर रही स्टाफ नर्सों को समस्याओं के बारे यूनियन नेताओं को एसएमओ द्वारा पूरा विश्वास दिलाया गया कि ब्लाॅक ढुडीके में हर स्टाफ नर्स को किसी भी तरह की कोई समस्या पेश नही आने दी जाएगी। इस अवसर पर प्रकाश चंद दौलतपुरा ज्वाइंट सचिव, कुलबीर सिंह, अशोक गिल, काला सिंह, राज कुमार, किरन गिल, जसवीर कौर, चमकौर सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...