ब्लूमिंग बड्ज स्कूल की प्रबंधक कमेटी द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाती है। स्कूल कैंपस में एमबीएम स्कॉलरशिप टेस्ट लिया गया। जिसमें तीसरी से बाहरवीं तक के लगभग 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिक्रयोग है कि यह स्कॉलरशिप टेस्ट बीबीएस ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी द्वारा अपनी माता भगवंती देवी की याद को ताजा करते 18 मई को यह प्रतियोगिता करवाई जाती है। विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को नकद इनाम दिए जाते है।