पंजाब रोडवेज कर्मचारी दल ब्रांच मोगा की मासिक बैठक प्रदेश महासचिव रछपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते रछपाल ने पिछले समय में एक्शन कमेटी की मुख्य दफ्तर से हुई बैठकों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि एक्शन कमेटी के आह्वान पर 31 मई को सारे पंजाब के डिपुओं में गेट रैलियां की जाएंगी तथा 23 मई को एक दिन की मुकम्मल हड़ताल की जाएगी। मुख्य मांगों में विभाग में से ठेकेदारी सिस्टम बंद करना तथा ठेके पर मुलाजिमों को पक्का करना, माननीय हाईकोर्ट द्वारा रद किए 12210 परमिट को सड़कों से हटाने संबंधी गैर कानूनी आॅप्रेशन बंद करने संबंधी, कर्जमुक्त बसों को रोडवेज में फैले भ्रष्टाचार को बंद करने संबंधी हैं। प्राइवेट बस कंपनियों की ओर से नाजायज बसें चलाकर रोडवेज की रोजाना 70 लाख की लूट हो रही है, लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। सब कुछ सरकार की सहमति से हो रहा है। यदि विभाग ने इन मांगों की तरफ जल्दी ध्यान न दिया, तो 23 मई को रोडवेज का मुकम्मल चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार तथा विभाग की होगी।
मांगों को लेकर बैठक करते हुए पंजाब रोडवेज कर्मचारी दल के सदस्य।