132 के.वी बिजली घर के गेट के सामने आज साझे फोरम पंजाब के आह्वान पर पॉवरकाम व ट्रांसको की मैनेजमेंट तथा पंजाब सरकार का पॉवरकाम कर्मियों की ओर से पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस अवसर पर सर्कल नेता गब्बर सिंह टी.एस.यू, बूटा सिंह बहोना, कुलवंत सिंह सर्कल नेता, पवन कुमार, चमकौर सिंह धल्लेके, दिलीप कुमार, कुलविंदर सिंह, चमकौर सिंह आदि ने कहा कि समय-समय पर सरकार द्वारा मांगों संबंधी अवगत करवाया जाता है, लेकिन हर बार ही उनकी मांगों को नजर अंदाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से पॉवरकाम की मैनेजमेंट व पंजाब सरकार से लगातार बैठकें की गई। जिसमें 1 नवंबर 2012 से पंजाब सरकार के मुलाजिमों के बराबर पे बैंड तथा कैटेगरी के अनुसार स्केल व 23 साला स्केल वर्कचार्ज से सहायक लाइनमैन बारे तथा पॉवरकाम में नई भर्ती करने संबंधी तथा ठेकेदारी सिस्टम को बंद करने संबंधी अनेकों मांगों को पॉवरकाम व मैनेजमेंट लागू करने में टालमटोल का रवैया अपना रही है। जिसके रोष तहत आज पुतला फूंककर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि अगर मांगों की ओर ध्यान न दिया तो संघर्ष को और तीव्र किया जाएगा तथा 13 जून को पटियाला हेड दफ्तर के सामने रोष धरना व हड़ताल की जाएगी।
पंजाब सरकार व मैनेजमेंट का पुतला फूंककर नारेबाजी करते पॉवरकाम कर्मी।