मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में अध्यापकों का तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप आज शुरू किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल चेयरमैन वासू शर्मा, डायरेक्टर सीमा शर्मा व प्रिंसिपल सूजी केवी ने संयुक्त तौर पर ज्योति प्रज्जवलित व रीबन काटकर किया। डायरेक्टर सीमा शर्मा ने बताया कि इस ट्रेनिंग कैंप में अध्यापकों को बताया गया कि मिलेनियम लर्निंग सिस्टम को ही अपनाने से हम बच्चों को उच्च तकनीक की पढ़ाई दे सकते हैं। अध्यापकों को विभिन्न ढंगों से कैसे बच्चों को पढ़ा सकते हैं यह भी विस्तार पूर्वक ट्रेनिंग कैंप में अवगत करवाया गया।
मुख्यतिथियों का स्वागत करते डायरेक्टर सीमा शर्मा व स्टाफ।