पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापकों की तीन दिवसीय वर्कशाप लगाई

अध्यापकों की तीन दिवसीय वर्कशाप लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा सचिव किशन कुमार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जिला शिक्षा अफसर गुरदर्शन सिंह बराड़, उप जिला शिक्षा अफसर जसपाल सिंह औलख, डाईट प्रिं. सुखचैन सिंह हीरा की रहनुमाई व पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब के जिला कोऑर्डिनेटर सुखदेव सिंह अरोड़ा की देखरेख में 6 ब्लाॅकों मोगा1, मोगा2, धर्मकोट1, धर्मकोट 2, बाघापुराना व निहाल सिंह वाला में प्री प्राइमरी को सरकारी स्कूलों में सुचारू ढंग से चलाने के लिए समूह सरकारी स्कूलों के स्कूल मुखियों व प्री प्राइमरी क्लासों के इंचार्जों को तीन दिवसीय ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग के दौरान जिला शिक्षा व सिखलाई संस्था (डाइट) में अध्यापकों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब की टीम के अधिकारियों द्वारा उच्चेचे तौर पर दौरा किया गया। इस मौके उप जिला शिक्षा अफसर जसपाल सिंह औलख ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान बच्चों को शिक्षा देने के लिए बताई जा रही तकनीकों से अवगत होकर दो बातें करें, मिलकर सीखे, खेल खेल में, बातां पावां गीत गावां, बाल गीत व कविताओं द्वारा बच्चे बढिय़ा ढंग से हर पक्ष विकास करते हुए सीखेंगे। उन्होंने बताया कि 3 से 6 साल के नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चे अपनी कक्षाओं में दिलचस्पी से पढ़ते हुए मॉडल स्कूलों की तरह उच्च स्तर की शिक्षा गृहण करेंगे। इस मौके रिसोर्सपर्सन अमित कुमार, बलदेव राम, जयइंद्रपाल सिंह, सरबजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, रविंदर कौर, गुरतेज सिंह, हरविंदर सिंह, साहिल कुमार, तेजिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, संदीप कुमार, बलकरन सिंह, चरनजीत सिंह, मनजिंदर कौर, जगमीत कौर, वरिंदर कौर, सुखविंदर कौर के अलावा प्रथम के मैडम रानी के खुद रोल मॉडल बनकर गतिविधियां करवाई।

समागम

बच्चों को शिक्षा देने के लिए नई तकनीकों से करवाया अवगत

तीन दिवसीय वर्कशाप में उपस्थित अध्यापक।

खबरें और भी हैं...