मोगा |डैफोडिल्ज स्टडी एबरॉड की ओर से शहर में अपनी तीसरी संस्था का उद्घाटन किया। इस मौके सुखमणि साहिब पाठ का आयोजन किया गया। जहां समूह स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद हुए और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के मुखी मनदीप सिंह ने बताया कि कई सालों से डैफोडिल्ज के विद्यार्थी उच्च बैंड प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन कर रहे है। मनदीप सिंह ने संस्था की सफलता का श्रेय स्टाफ को दिया जो कि ब्रिटिश कौंसल से सर्टिफाइड है। डैफोडिल्ज पंजाब सरकार से मान्यता प्राप्त है।