श्री गुरु अर्जुन देव जी संबंधी बेहद गुमराह करने वाली टिप्पणियां करने वाले साध नारायण दास पर कानूनी कार्रवाई करवाने संबंधी मोगा की सिख जत्थेबंदियों की गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते बाबा रेशम सिंह खुखराना, बाबा रणजीत सिंह, भाई हरजिंदर सिंह, गुरप्रीतम सिंह, सुखविंदर सिंह आजाद, जसविंदर सिंह ने कहा कि 14 मई 2018 को एक साध नारायण दास ने अपनी एक वीडियो वायरल की थी। उस वीडियो में इस साध ने पांचवें पातशाह साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी संबंधी बेहद गुरमाहकुंन टिप्पणियां की थी। इसने गुरु अर्जुन देव पर भगत कबीर जी, भगत रविदास व भगत नामदेव जी की बाणी को तोड़मरोड़ कर गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल करने का आरोप लगाकर सिख भावनाओं से खिलवाड़ करते पंजाब में अमन शांति को आग लगाने के लिए आरएसएस की इशारे पर अखौती साध नारायण दास द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव साहिब जी संबंधी मन घड़त बातें सोशल मीडिया पर जारी करके समूची सिख कौम को ठेस पहुंचाई है। उसको कानूनी व संविधानिक तौर पर सजा दिलाने के लिए सिख कौम को एक मंच पर एकत्रित होना पड़ेगा। अगर सरकार व पुलिस प्रशासन इसको अखौती साध नारायण दास खिलाफ कार्रवाई करके उसको सजा नही देता तो सिख कौम को खुद इस साध के किए की सजा देनी पड़ेगी। सिख नेता ने संगतों को अपील की कि वह पहले सिख कौम पार्टियों के बंधनों से मुक्त होकर ग्रंथ व पंथ पर हो रहे हमलों का जवाब दें। इस मौके जत्थेबंदियों ने सिख कौम के एकता व पंथ की चड़दी कला के लिए अरदास करने उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हुकमनामा सुनने उपरांत जहां जत्थेबंदियों द्वारा डीसी दफ्तर के आगे प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम पर मांगपत्र एडीसी व कानूनी कार्रवाई के लिए एसएसपी को सौंपा गया।
रोष प्रदर्शन करती सिख संगत।
1 जून को बरगाड़ी में मनाया जाएगा रोष दिवस
निहाल सिंह वाला |बरगाड़ी बेअदबी कांड का सिख कॉम को इंसाफ न मिलने के रोष में सरबत खालसा द्वारा चुने गए जत्थेदारों द्वारा 1 जून को बरगाड़ी में रोष दिवस मनाया जाएगा। इस रोष रैली में पूरे राज्य के सिख पंथक शमूलियत करेगे। रोष दिवस मनाए जाने की तैयारियों को लेकर शिरोमणि अकाली दल 1920 की हुई बैठक को संबोधित करते जत्थेदार बूटा सिंह रणसिंह ने कहा कि 1 जून 2015 को बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की चोरी हो गयीं थी। लेकिन आज तक किसी भी दोषी को गिरफ्तार नही किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण पूरी दुनिया मे सिख कौम में रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर भारी संख्या में 1 जून को सिख कौम के सदस्य बरगाड़ी पहुंचेंगे। इस अवसर पर केवल सिंह,गुरबख्श सिंह,राम सिंह,गुरचरन सिंह,मलकीत सिंह आदि उपस्थित थे।