मोगा |नेशनल डेंगू डे के संबंध में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए सेहत विभाग की ओर से आर्य मॉडल हाई स्कूल में प्रश्न उत्तर मुकाबले व जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। मुकाबले के दौरान जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. मुनीश अरोडा ने बच्चों को डेंगू संबंधी सवाल किए, जिनके बच्चों ने जवाब दिए। इस मुकाबले में बी टीम ने 30 अंक प्राप्त करके मुकाबला जीता जबकि टीम ए व सी 20 अंक प्राप्त कर संयुक्त तौर पर दूसरे स्थान पर रही। मुकाबले में विजेताओं को सेहत विभाग द्वारा इनाम दिए गए। इस मौके आयोजित सेमिनार को संबोधित करते डॉ. मुनीश अरोड़ा ने अपने घरों में प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई डे मनाने, आसपास साफ रखने व पानी की खड़ौत को रोकने के लिए प्रेरित किया।