पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समुद्र तट थीम पार्टी के साथ गर्मियों का किया स्वागत

समुद्र तट थीम पार्टी के साथ गर्मियों का किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |डॉ.सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को नर्सरी, केजी के बच्चों ने स्कूल परिसर में समुद्र तट थीम पार्टी के साथ गर्मियों का स्वागत किया। पार्टी में बच्चों के लिए समुद्र तट जैसा दृश्य बनाया गया था। संगीत की धुनों पर थिरके और अपना-अपना मनपसंद भोजन भी एक साथ बैठकर किया। थीम पर हुई इस पार्टी में नन्हे-मुन्ने बच्चे स्विमिंग ड्रेस पहनकर पहुंचे। सबसे पहले बच्चों ने रेन डांस पर जमकर मस्ती की। बाद में बॉलीवुड गीतों पर खूब डांस किया। इसके बाद पूल में उतरकर बच्चों ने फन गेम्स खेले। डीन मलकीत सिंह ने बताया कि इस के माध्यम से बच्चों को एक संदेश देने की कोशिश की गई है कि पानी और पर्यावरण को बचाने की आदत बचपन से डाली जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...