पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंडू डाक कर्मी 22 मई से हड़ताल पर

पेंडू डाक कर्मी 22 मई से हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोट डिवीजन के प्रधान बलजीत सिंह नत्थूवाला जदीद व सर्कल ऑर्गेनाइजेशन सेकेंटरी नरिंदर कुमार चावला ने बताया कि ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन द्वारा 22 मई से अनिश्चित समय के लिए देश व्यापी हड़ताल की जा रही है। जत्थेबंदी मांग कर रही है कि बिना देरी 7वें वेतन कमीशन रिपोर्ट लागू की जाए और टालमटोल वाली नीतियां न अपनाई जाए। ग्रामीण डाक बैंक में कमीशन की बजाए 8 घंटे डयूटी की जाए और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों मुताबिक पेंडू डाक कर्मचारियों को पेंशन व सेवामुक्ति के लाभ दिए जाएं। 7वें कमिशन की रिपोर्ट लगभग 2 साल 4 माह से लागू न होने के कारण पेंडू डाक कर्मचारियों में बहुत रोष पाया जा रहा है। इसी कारण पेंडू डाक कर्मचारियों ने 22 मई से हड़ताल पर जाने का फैसला किया।

खबरें और भी हैं...