पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में सेंध लगाने की दी शिकायत, रात को शिकायकर्ता पर किया हमला

घर में सेंध लगाने की दी शिकायत, रात को शिकायकर्ता पर किया हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|जीरा रोड स्थित मिशन कंपाउंड में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना से पहले पीड़ित पक्ष की ओर से थाना सिटी वन में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनकी दीवार में सेंध लगाकर आरोपी गलत काम करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने युवती के बयान पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिटी वन के हवलदार हरमेश लाल ने बताया कि रमनदीप कौर ने पुलिस दो दिए बयान में कहा कि बुधवार रात को लगभग 20 से ज्यादा लोगों ने उनके घर में घुसकर उसके समेत पिता बलदेव सिंह व भाई अमनदीप सिंह के साथ मारपीट करने के अलावा तेजधार हथियारों से हमलाकर घायल कर दिया। इससे पहले शाम को उसके पिता बलदेव सिंह ने थाना सिटी वन में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनके घर के निकट रहने वाले लोगों द्वारा जबरन उनके घर की दीवार में सेंध लगाकर गलत काम करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इसी बीच उक्त लोगों को पता चल गया कि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। इसी बात से नाराज होकर उन लोगों ने रात को उनके घर में घुसकर हमलाकर घायल कर दिया। घायलों में वह , उसका भाई अमनदीप सिंह व पिता बलदेव गिल शामिल हैं। पुलिस ने उसके बयान पर हमलावर रिंपी , जैपाल , सोनू, शानू, कुल्ला , घुल्ला, कालू , रजनी, भोली , कांता समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...