मोगा|कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में टेंडर फीट ब्लाॅक में आज फ्रूट दिवस मनाया गया। स्कूल की बिल्डिंग को विभिन्न प्रकार के फलों से संबंधित चार्ट से सजाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा में यू.के.जी के बच्चे जो फ्रूट बनकर आए थे, उन्होंने फ्रूट से संबंधित कविताएं बोली तथा विभिन्न प्रकार के फलों के बारे में जानकारी भी दी। बच्चे घरों से विभिन्न प्रकार के फल लेकर आए। स्कूल द्वारा सारा फ्रूट वितरित किया गया। बच्चों को इस दिन से संबंधित बहुत सारी क्रियाएं करवाई गई।