कोटकपूरा के मोहल्ला विजय नगर और अमन नगर के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था सही न होने के कारण मुहल्ले के सैकड़ों घरों का पानी मोहल्ला विजय नगर में पड़े खाली प्लाटों में इकट्ठा हो जाता है जो परेशानी का सबब बना हुआ है। मोहल्ला वासियों ने एकत्रित होकर प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
मोहल्ला निवासी अशोक दियोड़ा, जगदीश मेहता, जोगिंद्र सिंह, सुमित अरोड़ा, तरसेम सिंह, विजय मोंगा, धर्मपाल विनोचा, शादी राम दियोड़ा, विने अरोड़ा, बीरबल दास आदि ने बताया के मोहल्ले के करीब सौ से अधिक घरों के मोहल्ले में इस गंदे पानी के कारण एक बड़े छप्पड़ का रूप धारण कर लिया है। इस छप्पड़ के कारण मक्खियां -मच्छरों और कीड़े -मकोड़ों की भरमार होने के कारण जहा बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है मोहल्ले में पानी ज्यादा आने और आगे निकासी न होने के कारण इस पानी ने अब मुहल्ले की गलियों की तरफ मुंह कर लिया है। जिस गति के साथ पानी लगातार अधिक रहा है उससे लगता है की दो -चार दिनों में यह पानी मुहल्ले की गलियों के साथ-साथ कोटकपूरा -मोगा मुख्य सड़क पर भी आ जायेगा।
मोहल्ला निवासियों की तरफ से प्रशासन को कई बार अपील करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। मोहल्ला निवासियों ने प्रशासन से अपील की उनकी समस्या पर ध्यान दिया जाये नहीं तो समूह मोहल्ला निवासी एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।
कोटकपूरा मेंे माेगा रोड पर एकत्रित गंदे पानी का हाल दिखाते मोहल्लावासी।