पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईटीआई स्टूडेंट्स ने निकाली रोष रैली

आईटीआई स्टूडेंट्स ने निकाली रोष रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा सरकारी आईटीआई में बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में फिर से रोष रैली की गई। उन्होंने मांग की कि काटा बिजली कनेक्शन जल्द जोड़ा जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहन सिंह औलख, जिला सचिव ब्रिज राजेयाना व जिला कैशियर जगवीर कौर ने कहा कि 2014 में चुनाव दौरान चुनाव अधिकारियों व बिजली विभाग द्वारा बड़ी सप्लाई कुंडी कनेक्शन के रूप में लगाई गई थी। जिसके बाद में इसका जिम्मेदार आईटीआई को ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि आईटीआई की तरह ही और शिक्षा संस्थाओं को भी चुनाव दौरान इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो चुनाव का शोर मचाया जाता है कि यह लोगों का अधिकार है, लेकिन इसके द्वारा लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर अब जल्दी कनेक्शन न जोड़ा गया तो अगले दिनों में संघर्ष को तीव्र किया जाएगा तथा जिम्मेदार चुनाव अधिकारियों व बिजली मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि कनेक्शन जल्द जोड़ा जाए, नहीं तो आने वाले दिनों में किए जाने वाले संघर्ष के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर प्रकाश सिंह, लवप्रीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

सरकारी आई.टी.आई. में रैली करते पंजाब स्टू़ड़ैंट्स यूनियन के नेता।

खबरें और भी हैं...