पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कब्जा छुड़ाने गई पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी काबू

कब्जा छुड़ाने गई पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|थाना सिटी वन पुलिस ने अदालत के आदेश पर आठ कनाल जमीन जिसमें होटल व कोठी बनी हुई है। उसका कब्जा दिलवाने के लिए गए थे। कब्जे वाली जगह पर मौजूद कब्जाधारियों ने वलफ के अलावा पुलिस पार्टी से साथ हाथापाई करने के साथ-साथ एक हवलदार के कमीज के बटन तोड़ दिए। उसके बाद पैट्रोल की बोतलें फेंक जान से मारने की धमकी दी और गेट को अंदर से बंद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 11 नामजद लोगों समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आठ कनाल जमीन पर कब्जाधारी ने होटल व कोठी बना रखी है। जिस पर जमीन के मालिक एनआरआई रणजीत सिंह ने अदालत में केस किया था। कोर्ट ने फैसला रणजीत के हक में सुनाया। वहीं एनआरआई रणजीत सिंह ने केस जीतने के बाद अपनी आठ कनाल विवादित जमीन हरिन्द्र सिंह को बेच दी थी। इस उपरांत अदालत ने जमीन मालिक हरिंदर सिंह को कब्जा दिलवाने के आदेश दिए। इस दौरान दलजीत सिंह भोला की 20 जनवरी, 2018 को म़ृत्यू हो जाने के बाद मंगलवार को कब्जाधारियों का नेतृत्व उसका साला रणजीत सिंह कर रहा था। जब पुलिस कब्जा हटाने के लिए गई तो वह भड़क गए और अदालत के वलफ मिल्खा सिंह से हाथापाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...