सेहत विभाग की फूड ब्रांच की टीम ने शहर के विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थ के सैंपल लेने के अलावा एक फ्रूट की दुकान में 20 किलो पपीता और कोल्ड ड्रिंक की 2 दो-दो लीटर की बोतलें जो कि एक्सपायरी डेट की थीं, उनको नष्ट करवाया। इसके अलावा गांवों से शहरों में सप्लाई हाेने वाले दूध के भी सैंपल लिए गए हैं। फूड सेफ्टी कमिश्नर हरप्रीत कौर व फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव खोसला ने बताया कि वीरवार की सुबह सात बजे टीम ने नाका लगाकर गांवों से आने वाले दोधियों के वाहन रोककर दो दूध के सैंपल हासिल किए है। इसके अलावा खुली हल्दी,यूपी का देसी घी शकी, गुटखा, नमक, डेयरियों पर बिकने वाला खुला देसी घी, बेकरी बिस्कुट लाॅयल पुरी मार्का जिस पर न तो बिस्कुट बनाने की तारीख ओर न ही एक्सपायरी डेट मौजूद थी। इसके बाद प्रताप रोड पर सब्जी व फ्रूट की दुकान पर सेहत विभाग की टीम ने 20 किलो से ज्यादा खराब पपीता नष्ट करवाया गया। जबकि कोल्ड ड्रिंक की दो बोतलें जोकि एक्सपायरी डेट की दुकान में पड़ी थी। उनको खोल कर नाली में उडेल दिया गया।
फ्रुट की दुकान पर सैंपल भरते और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट करती टीम।