पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम कार्ड बदल किसान के खाते से युवक ने 90 हजार की लगाई चपत

एटीएम कार्ड बदल किसान के खाते से युवक ने 90 हजार की लगाई चपत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकालसर रोड स्थित एटीएम से रुपए निकालवाने के लिए गए किसान के एटीएम कार्ड को बदलकर एक युवक दूसरे जिले में जाकर किसान के खाते से 40 हजार रुपए निकलवा लिए। जबकि 50 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लेने की जानकारी उक्त व्यक्ति को हुई तो उसने पु्लिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी वन के एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव दौलतपुरा निवासी सुखपाल सिंह नामक व्यक्ति खेतीबाड़ी का काम करता है।

उसने पुलिस को वीरवार को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि वह एक्सिस बैंक के अकालसर रोड स्थित एटीएम मशीन से वीरवार की शाम को साढ़े सात बजे रुपए निकलवाने के लिए गया था। इस दौरान वहां एक युवक खड़ा था। अचानक उक्त युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। इस उपरांत जैसे ही उसने मशीन में एटीएम कार्ड डालकर कोड नंबर भरा तो वह कोड नंबर भी युवक ने देख लिया। और वहां से चला गया। इधर, एटीएम कार्ड डालकर कोड नंबर भरने के बाद रुपए रुपए निकलाना चाहा लेकिन रुपए नहीं निकले।

कार्ड बदला मोगा में और रुपए निकाले बटाला के गांव शाहपुर में

सुखपाल सिंह का एटीएम कार्ड बदलकर लेकर गए युवक ने बटाला के गांव शाहपुर स्थित एटीएम मशीन से बीस-बीस हजार रुपए दो बार निकलवाने के बाद 50 हजार रुपए अपने अकाऊंट में ट्रांसफर करवा लिए। सुखपाल सिंह को जब पता चला कि उसके एटीएम से 90 हजार रुपए निकाले जा चुके है। उसने जांच करने पर पता चला है कि उसका एटीएम कार्ड बदलने वाले युवक का नाम शरणजीत सिंह निवासी गांव शाहपुर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एटीएम कार्ड धारक इन बातों का रखें ध्यान

किसी अजनबी को रुपए निकालते समय एटीएम में प्रवेश नहीं करने दें।

किसी को भी अपने एटीएम का पासवर्ड नहीं बताएं।

एटीएम से रुपए नहीं निकालने की जानकारी पर वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड से ही इसकी जानकारी लें।

किसी भी अनहोनी की आशंका पर तुरंत बैंक के टोल फ्री नंबर पर सूचित करें।

खबरें और भी हैं...