पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूल खोसा रणधीर में अपियर 53 में सभी फेल

सरकारी स्कूल खोसा रणधीर में अपियर 53 में सभी फेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के आए रिजल्ट में मोगा जिले के 10 ऐसे स्कूल शामिल हैं, जिनके नतीजे 20 प्रतिशत से भी कम हैं। इनमें एक स्कूल ऐसा है, जिसे स्थानीय संतों द्वारा आशीर्वाद भी हासिल है, उसका नतीजा शून्य आया है। इनमें मुख्य कारणों में अध्यापकों की कमी और बोर्ड द्वारा ग्रेस माक्र्स को समाप्त करना है।

पंजाब शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार ने संकेत दिया है कि ऐसे कम प्रतिशत रिजल्ट वाले स्कूल प्रमुखों की चंडीगढ़ में बैठक बुला कर क्लास ली जाएगी।

इधर जिला शिक्षा अधिकारी गुरदर्शन सिंह बराड़ का कहना है कि इतना कम रिजल्ट आना हैरानी की बात है। इसकी समीक्षा की जा रही है। अध्यापकों के पढ़ाने के तरीके को रुचिकर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मोगा जिले के 10 स्कूलों के नतीजे 20%से भी कम

स्कूल प्रमुखों को देना होगा जवाब

स्कूल अपियर पास प्रतिशत

सरकारी सीनियर सें. स्कूल खोसा रणधीर 53 0 0

सरकारी सी. सै. स्कूल डाला (लड़के) 92 12 13

सरकारी सी. सै. स्कूल रोडे 57 14 14

सरकारी हाई स्कूल बुढ़लाडा 31 3 9.68

सरकारी हाई स्कूल कड़ियाल 64 13 20.31

सरकारी हाई स्कूल कोटईसेखां 54 11 20.37

सरकारी सी. सै. स्कूल निहाल सिंह वाला 55 13 23.64

सरकारी सी. सै. स्कूल लोपो 49 8 16.33

सरकारी हाई स्कूल मंगेवाला 21 3 14.29

सरकारी हाई स्कूल जलालाबाद ईस्ट 60 14 23.33

खबरें और भी हैं...