मोगा|चोरी के बाइक समेत पुलिस ने चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने पर तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। वहीं चोरों की निशानदेही पर तीन और चोरी के बाइक बरामद हुए है। थाना अजीतवाल के एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि वीरवार को पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर गांव कोकरी कलां में रेड की। जहां चोर गिरोह के तीन सदस्य सुखबीर सिंह , राजबीर सिंह निवासी अजीतवाल व हरदीप सिंह निवासी भिंडरकलां को गिरफ्तार करके उनके पास से चोरी का बाइक बरामद किया है। साथ ही तीनों चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पुछताछ में जुटी है कि उनके द्वारा अब तक कितने दोपहिया वाहन चोरी किए गए हैं। एएएसआई ने बताया कि तीनों चोरों को अदालत में पेश करने पर तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड उपरांत पूछताछ करने पर चोरी के तीन और बाइक बरामद हुए। पुलिस चोरी के कुल चार बाइक बरामद कर चुकी है। इनमें से एक बाघापुराना , एक नानकसर, दो फतेहगढ़ पंजतूर शामिल है।