पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 72 घंटे बाद भी नेचर पार्क के पास से हुई बाइक चोरी का पता नहीं

72 घंटे बाद भी नेचर पार्क के पास से हुई बाइक चोरी का पता नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|नेचर पार्क में सैर करने गए दंपति का बाइक चोर चोरी कर ले गए। बाइक मालिक द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जानकारी अनुसार मोगा के न्यू सिविल लाइन निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि 16 मई की शाम को साढ़े सात बजे वह अपनी प|ी निर्मलजीत कौर के साथ बाइक से नेचर पार्क में सैर करने के लिए गया था। इस दौरान उसने अपना बाइक गुरु नानक काॅॅलेज के गेट के निकट खड़ी कर सैर करने के लिए चला गया। वह 15 मिनट बाद वापस पहुंचा तो बाइक मौजूद नहीं थी। उसे समझ आ गई कि उसकी बाइक चोरी हो चुकी है। वह तुरंत थाना सिटी वन में पहुंचा और बाइक चोरी के संबंध में लिखित शिकायत दी। लेकिन पुलिस द्वारा घटना को 72 घंटे बीतने पर भी न तो उसके मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही केस दर्ज किया गया है। थाना सिटी वन के एएसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि बाइक चोरी मामले की जांच चल रही है। जांच उपरांत केस दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...