मोगा| दो सगे भाइयों में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद और उासके बाद हुई मारपीट में एक भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई ने बताया कि गांव घोलिया खुर्द वासी सुखचैन सिंह ने बयान में कहा कि उसका भाई सुखदेव सिंह नशा करने का आदि होने के चलते वह अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहता था। जबकि वह भाई को जमीन बेचने का विरोध कर रहा था। इसी रंजिश के चलते नौ अप्रैल को उसके भाई ने उस पर हमलाकर घायल कर दिया।