मोगा|यूथ अरोड़ा महासभा की बैठक शुक्रवार को पार्षद प्रेमचंद की अगुवाई में हुई। सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव नरूला ने यूथ अरोड़ा महासभा द्वारा वर्ष 2017-18 में किए समाज सेवी कार्यों का लेखाजोखा पेश किया गया। बैठक में संजीव नरूला ने कहा कि उन्होंने कहा कि अरुट महाराज जी के जन्म दिवस पर 30 मई को सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को दूध फल वितरित करने के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे। 8 जुलाई को गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में सात जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की सामूहिक शादी का आयोजन होगा।