मोगा|अपने मौजूदा बजट में 30 करोड़ से ज्यादा धन राशि अधिकारियों व मुलाजमों के वेतन के लिए रखने वाली मोगा नगर निगम अपने विभिन्न मदों के 11.19 करोड़ रुपए का बकाया इकट्ठा करने में नाकाम है।
इस बात का खुलासा आरटीआई से हुआ है। आरटीआई एक्टिविस्ट सुरेश सूद ने बताया कि उसने आरटीआई की मदद से नगर निगम अधिकारियों से विभिन्न मदों के बकाए की जानकारी मांगी थी। इसका जवाब चौंका देने वाला है।
हाउस टैक्स का पुराना बकाया भी नहीं वसूल सके
सूद ने बताया कि 2014 में हाउस टैक्स को बंद कर पंजाब सरकार ने प्राॅपर्टी टैक्स शुरू कर दिया परंतु मोगा नगर निगम के अधिकारी अभी तक हाउस टैक्स का पुराना बकाया ही नहीं वसूल कर सके।
इन मदों में बकाया है टैक्स
सूद ने बताया कि नगर निगम ने अपने जवाब में बताया है कि 31 मार्च, 2018 तक हाउस टैक्स का 6.11 करोड़ रुपए का बकाया है। इसके इलावा प्राॅपर्टी टैक्स 1.12 करोड़, लाइसेंस फीस के 2.95 लाख, दुकानों के किराए के 66.47 लाख तथा पानी सीवरेज के 3 करोड़ रुपए बकाया हैं।
इस संबंधी जब मेयर अक्षित जैन से संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई परंतु उन का मोबाइल फोन बंद आ रहा था था।
आरटीआई एक्टिविस्ट की मांगी जानकारी में खुलासा