इनवर्टर की बैटरी उधार न देने पर दुकानदार युवक पर कुछ युवकों ने हमलाकर घायल कर दिया। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी अनुसार लाल सिंह रोड स्थित राम नगर निवासी जगदेव सिंह ने बताया की उसकी गुलाबी बाग में इनवर्टर बैटरियों की दुकान है। वीरवार की शाम को पांच बजे एक युवक आया तथा उससे उधार बैटरी मांगने लगा। विरोध करने पर उक्त युवक ने अपने साथियों को बुलाकर उस पर हमला करवा दिया। इस दौरान हमलावरों ने दुकान में घुसकर सामान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। उसके सिर व टांग को बुरी तरह से घायल कर दिया। इतना ही नहीं उक्त युवक उसकी जेब से 70 हजार रुपए की नकदी भी चोरी कर ले गए। उसे रात को सरकरी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को भेज दी है।
लाल सिंह रोड स्थित दुकान पर देर शाम वारदात, 70 हजार नकदी भी ले गए