पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राम नाम का जाप करने वाले व्यक्ति पर कभी संकट नहीं आता : प्रदीप बजाज

राम नाम का जाप करने वाले व्यक्ति पर कभी संकट नहीं आता : प्रदीप बजाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री राम शरणम आश्रम में वीरवार रात्रि को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। स्वामी सत्यानंद जी व भगत हंसराज जी के भव्य दरबार में सैकड़ों साधक भाई बहनों ने रामनाम के मूलमंत्र का जाप किया। प्रार्थना सभा में संजय अरोड़ा ने मधुर धुन के साथ संकीर्तन का आगाज किया। प्रार्थना सभा में भजन गायिका गीतिका ने भी भजनों से भक्ति रस बिखेरा। सत्संग संचालक प्रदीप बजाज ने कहा कि जिस जीह्वा से राम नाम के मुलमंत्र का उच्चारण होता है उस व्यक्ति पर कभी संकट नहीं आता। राम नाम का जाप करने वाले मनुष्य पर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा भी बरसती है। सत्संग के समापन पर आते भी राम बोलो जाते भी राम बोलो.. मधुर धुन का गायन किया गया।

श्रीराम शरणम् आश्रम में प्रार्थना सभा दौरान भजनों का गायन करती साधक बहनें।

खबरें और भी हैं...