श्री सनातन धर्म इंस्टीट्यूशन प्रबंधक कमेटी की ओर से वीरवार रात्रि को श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में माता बगलामुखी जी की अराधना कर हवन यज्ञ किया गया। पं. अरुण शुक्ला की अध्यक्षता में यजमानों ने मां बगलामुखी की अराधना कर हवन-यज्ञ में आहुतियां डाली। मंदिर के पुजारी पवन गौतम ने कहा कि सभी कष्टों, आपदाओं, दुखों, विघ्न बाधाओं को दूर कर सुख समृद्धि मंगल प्रदान कर शत्रुओं से माता बगलामुखी रक्षा करती हैं। जो श्रद्धालु मां बगलामुखी की अराधना करने के साथ व्रत करते हंै।
उस व्यक्ति को कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता। पं. जी ने कहा कि मंदिर कमेटी द्वारा प्रत्येक माह मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाता है। ताकि जो श्रद्धालु घर में मां बगलामुखी की अराधना नहीं कर पाते वह मंदिर में आकर मां की अराधना करे असीम कृपा प्राप्त कर सके। इस अवसर पर सुधीर पलता, नरिंदर सेठी, सुमन सेठी, अशोक वर्मा, सुमित गर्ग, अमित नोहरिया, सुमित सिंगला, साहिल गोयल, डॉ. यशपाल, पं. कुनाल, संदीप शाी, गगन, रिंकु शुकला, सतवीर शर्मा आदि उपस्थित थे।
श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में मां बगलामुखी की अराधना कर हवन-यज्ञ में आहुतियां डालते श्रद्धालु।