जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल की ओर से शहीदी पार्क में श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का संकीर्तन शुक्रवार सुबह किया गया। पं. मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में समाज सेवी अश्वनी गुप्ता ने ज्योति प्रज्जवलित की रस्म अदा की। मंडल के भजन गायक जय गोयल ने गणपति गणपति अराधना के साथ संकीर्तन का आगाज किया। जय गोयल ने श्री कृष्ण, पं. मुकेश शर्मा ने माता के भजन और गायक आशीष चोपड़ा ने श्याम प्रभु के भजनों से भक्ति रस बिखेरा। मंडल के अध्यक्ष ऋषभ गर्ग ने बताया कि मंडल द्वारा शहर के बीचो-बीच बने शहीदी पार्क को सुंदर बनाने के लिए सौंदर्यकरन करवाया जा रहा है। मंडल की ओर से 21 जून को मथुरा-वृंदावन धाम की बस यात्रा करवाई जाएगी। संकीर्तन के समापन पर श्याम प्रभु की आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जतिंदर पुरी, रिश्व गर्ग, आयुश गर्ग, संदीप गर्ग, सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रिं. सुरेश बांसल, केशव बांसल, रमिकांत जैन, अमित शाही, तरसेम जंड, संजय गर्ग, मोहनी मित्तल, ओमप्रकाश चावला, सुभाष ग्रोवर, साहिल जिंदल, नीतिन जैन, सहित मंडल सदस्य उपस्थित थे।
शहीदी पार्क में श्याम प्रभु का संकीर्तन करते जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल के सदस्य