पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच में पाया मृतक के थे कई औरतों से संबंध : डीएसपी डी

जांच में पाया मृतक के थे कई औरतों से संबंध : डीएसपी डी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक महीना पहले गांव चूड़चक्क में 55 साल के व्यक्ति की आधी रात सोते समय गला रेतने और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ आरोपियों के खिलाफ अभी पुख्ता सुराग नहीं लगे हैं। बता दें की मृतक जगरूप सिंह के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी और वह घर में अकेला रहता है।

जगरूप ने शादी नहीं की थी वह कुंवारा था। 15 अप्रैल की रात किसी ने उसकी तेजधार हथियार से हमला कर उसकाे मार दिया। पुलिस ने जांच की है और सूत्रों का कहना है की मृतक के महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। इसी के तहत वह एक तीन बच्चों की मां जो की इसी गांव में रहती थी अब वो अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। बताया जा रहा है की जगरूप के भी इस औरत के संबंध थे। अब पुलिस पिछले दस दिन से उक्त महिला और उसके प्रेमी को तलाश रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच से यह बात सामने आई है की उक्त महिला को जगरूप खर्चा भी देता था। इसी बीच लगभग छह महीने पहले उक्त महिला के प्रवासी युवक सोनी के साथ उसके संबंध बन गए तो वह अपने पति, तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी। उसके बाद भी महिला ने जगरूप सिंह के साथ मिलना नहीं छोड़ा। डीएसपी डी सर्बजीत सिंह ने कहा कि जगरूप सिंह की हत्या मामले में कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो चुकी है। जांच में समाने आया है कि उसके एक से ज्यादा महिलाओं से संबंध थे।

मामले संबंधी प्रेमी संग भागी 3 बच्चों की मां को तलाश रही पुलिस

मृतक के चरित्र पर शक नहीं किया जा सकता : गांववासी

गांव के सरपंच समेत चुहड़चक के लोगों का कहना है कि मामला पैसों का हो सकता है, परंतु मृतक जगरूप सिंह धार्मिक प्रवृति का मालक था। उसके किसी के साथ अनेतिक संबंध असंभव है। पड़ोसी अमरजीत सिंह का कहना है कि मृतक चरित्र पर शक नहीं किया जा सकता।

खबरें और भी हैं...