अबला नहीं सबला, 25 लड़कियां ले रही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग
मोगा| नेचर पार्क में कोच केहर सिंह की और से लड़कियों को कराटे की ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि लड़कियां भी लड़कों की तरह आत्मनिर्भर बन सकें। ट्रेनिंग में 25 के करीब लड़कियां रोजाना शाम को 2 घंटे अपना पसीना बहाती हैं। उनका मानना है कि आज की नारी अबला नहीं सबला है। ट्रेनिंग दौरान फ्रंट किक लगाने का अभ्यास करतीं लड़कियां। ( फ़ोटो शिव कौड़ा)