पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालियां छीन रहे युवक को रोका तो दूसरी महिला का ले गया पर्स

बालियां छीन रहे युवक को रोका तो दूसरी महिला का ले गया पर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि गांव बुर्ज दुन्ना निवासी महिला कुलदीप कौर ने पुलिस से शिकायत की है की वह सोमवार को अपने मायके गांव बुर्ज हमीरां गई थी। वहां से वह अपनी भाभी के साथ गांव दीना साहिब स्थित गुरुद्वारा जफरनामा साहिब में माथा टेककर गुरुद्वारा सहिब के परिसर में पहुंचे तो एक नशेड़ी युवक ने उसकी भाभी जसवंत कौर के कानों से बालियां छीनने की कोशिश की। जब उसका विरोध किया तो उक्त नशेड़ी युवक भाभी को छोड़कर उसके हाथ में पकड़े पर्स को झपटकर फरार हो गया। पुलिस ने कुलदीप कौर के बयान पर आरोपी जसप्रीत सिंह जस्सू निवासी दीना साहिब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने 13 मई को अपने पड़ोसियों के घर से गेंहूं चोरी करके किसी को बेच दी थी। जबकि 11 मई को गांव के एक घर से टल्लू पंप चोरी करके बेच दिया।

खबरें और भी हैं...