बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे आकर दी जान
मोगा|मानसिक तौर से परेशान व्यक्ति ने रेलगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचा दिया है। सोढी नगर निवासी राजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 42 साल के बलविन्द्र सिंह निवासी गुरू रामदाम नगर उसका चाचा था। वह काफी समय बीमार होने के चलते मानसिक परेशान रहता था। मंगलवार की दोपहर को उसका चाचा उनसे मिलने के लिए सोढी नगर स्थित घर पर आया था। कुछ देर वहां रूकने के बाद वहां से चले गए। इसके बाद चाचा की बेटी ने फोन पर देर शाम पूछा कि उसके पापा वहां तो रात नहीं रूके। इस पर उसने कहा कि वह दोपहर को आए थे ओर कुछ देर बाद घर से चले गए थे। इसी बीच बुधवार की सुबह रेलवे पुलिस को नेस्ले फाटक से आगे गोदामों की ओर एक व्यक्ति का शव मिला। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर जाकर देखा तो शव उसके चाचा बलविन्द्र सिंह का था। वह कैंटर चलाते थे।