23 से 27 तक होगी भगवान कृष्ण की कथा
श्री राम कृष्ण आराधना मंच की और से बाबा गोकुल चन्द शिव मंदिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। संध्या फेरी को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान मोगा के संचालक स्वामी नीरजानंद जी ने झंडी देकर रवाना करते कहा कि 23 से 27 मई को पुरानी दाना मंडी में आरंभ हो रही श्री कृष्ण कथा से पहले संस्थान द्वारा रोजाना अलग-अलग मोहल्लों में संध्या फेरियां निकाली जा रही हैं, ताकि लोग भगवान कृष्ण की अलौकिक लीलाओं को जान सकें। सृष्टि में उपलब्ध समस्त धर्मशास्त्र ग्रंथों की रचना का एक ही उद्देश्य है। भवसागर की अरबिल जीवन धारा को भगवान के प्रति प्रेम और विश्वास होना। कथा से पहले 22 मई को सायं 3 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं कथा में रोजाना साय 7.30 से 10.30 बजे तक आयुर्वेदिक शिविर व आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी।
श्रीराम कृष्ण आराधना मंच ने बाबा गोकुल चन्द शिव मंदिर से प्रभात फेरी निकाली
बाबा गोकुल चन्द मन्दिर से प्रभात फेरी रवाना करते स्वामी नीरजानन्द जी अन्य।