30वां दो दिवसीय मासिक गुरमति समागम करवाया
परमेश्वर द्वार गुरमति प्रचार सेवा दल मोगा की ओर से गुरमति के प्रचार के लिए दो दिवसीय गुरमति समागम गुरुद्वारा भाई काहन सिंह में करवाया गया। समागम की आरंभ में भाई अमनदीप सिंह खालसा ने संगत को गुरुबाणी तथा इतिहास के माध्यम से जोड़ा, समागम में विशेष तौर पर पहुंचे भाई मनदीप सिंह ने समागम में पहुंची संगत को वहमों भ्रमों से दूर होकर गुरुबाणी से जुड़ने के लिए उपदेश दिए। इस अवसर पर डाॅ. रविन्द्र सिंह रवि, अमरीक सिंह, रंजीत सिंह, भूपिन्द्र सिंह, केवल सिंह, गुरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, शमशेर सिंह आदि हाजिर थे। समागम में लंगर का प्रशाद अटूट वितरित किया गया।