पौधे लगाकर युवा मंच ने मनाया ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिवस
मोगा|श्री कृष्ण कृपा युवा विचार मंच की और से महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज जी के जन्मदिवस पर शहीदी पार्क में पक्षियों के लिए घोंसले और छायादार पौधे लगाए। अध्यक्ष अंकुर गोयल ने कहा कि ने आज संपूर्ण विश्व में गुरुजी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। महाराज श्री का सिर्फ एक ही लक्ष्य है की हिंदू ग्रंथ श्री गीता जी को घर में सम्मानित स्थान मिले। मंच द्वारा स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी के जन्मदिवस को एक जन्मदिन के रूप में ही न लेते हुए कृष्ण प्रेमियों द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों जिसमे रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप, गो सेवा, राशन वितरण आदि नर सेवा नारायण सेवा करके मनाया जा रहा है।