पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

मनरेगा कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगा कर्मचारी यूनियन मोगा द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिला परिषद दफ्तर मोगा के सामने बुधवार को तीसरे दिन भी रोष धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। अपनी मांगों की अनदेखी के चलते मनरेगा कर्मियों के धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि मनरेगा स्कीम के तहत काम करते सभी मुलाजिमों का एकसार एक वर्ष के लिए बढ़ोत्तरी की जाए, कम प्रोगैसिस का बहाना बनाकर नौकरी से निकाले मुलाजिमों को तुरंत बहाल किया जाए, पैट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए ट्रैवल भत्ता 900 रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए किया जाए तथा सारे मुलाजिमों का वेतन में 300 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों की ओर ध्यान न दिया तो संघर्ष को और तीव्र किया जाएगा।

मनरेगा कर्मचारी यूनियन के सदस्य धरना लगाकर नारेबाजी करते हुए।

खबरें और भी हैं...