शरीम शर्मा बने बजरंग दल के प्रांतीय जिला सह संयोजक
बजरंग दल मोगा की विशेष बैठक स्थानीय भारत माता मंदिर में हुई। जिसमें कई फैसलों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में भारत माता मंदिर के अध्यक्ष डाॅ सीमांत गर्ग, बजरंग दल के प्रांतीय सह संयोजक राजपाल ठाकुर, जिला संयोजक राजिंदर लक्की, विभाग संयोजक हर्ष गोयल, गौ सेवा दल के महासचिव मुनीश मेनराय सहित अन्य उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रांतीय सह संयोजक राजपाल ठाकुर ने बताया कि परंपराओं की रक्षा एवं इसके प्रति नौजवानों को जागरूक करने के लिए बजरंग दल पूरी दुनिया में कार्य कर रहा है। बजरंग दल द्वारा इसी कड़ी को जारी रखते हुए विभिन्न नियुक्तियां की गई हैं।
नवनियुक्त सदस्यो को सिरोपा डालकर शामिल करते बजरंग दल के कार्यकता।