पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगो को लेकर सफाई सेवकों ने लगाया धरना

मांगो को लेकर सफाई सेवकों ने लगाया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार द्वारा दर्जा चार कर्मचारियों के लिए की चलाई स्कीम का समय पर लोन न मिलने के रोष में बुधवार को शाम को सफाई सेवक यूनियन ने धरना लगाकर प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते यूनियन अध्यक्ष सुभाष बोहत ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई स्कीम के तहत दर्जा चार कर्मियों को गेहूं की खरीद के लिए 7500 रुपये का लोन मिलता हैं। लेकिन एक सप्ताह से कर्मी लोन का चेक लेने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों में चक्र लगाने को मजबूर है।उन्होंने कहा कि मंगलवार को यूनियन का वफद डीएफएसओ को मिला था उन्होंने चेक पर बुधवार को हस्ताक्षर कर देने का वायदा किया था लेकिन मंगलवार रात्रि ही वह मेडिकल छुट्टी लेकर चले गए। जिससे सफाई सेवकों को मिलने वाले लोन का कार्य बीच में ही रह गया।

नगर निगम में प्रदर्शन करते सफाई सेवक यूनियन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...