पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेस्ले के मुलाजिम तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर

नेस्ले के मुलाजिम तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले तीन दिनों से नेस्ले कंपनी में ठेकेदार के अंतर्गत कांट्रैक्ट बेस पर पिछले 10 वर्षों से काम कर रहे पांच वर्करों द्वारा बुधवार को तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी गई। ठेकेदार लेबर यूनियन नेस्ले के भूख हड़ताल पर बैठे मंजीत सिंह, हरविंदर सिंह,सुरेन्द्र सिंह, गुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह ने बताया कि यूनियन में 300 मुलाजिम कांट्रैक्ट बेस पर काम करते हैं, लेकिन कंपनी को किसी तरह का काम में नुकसान न हो, इसके लिए सारे कर्मचारी अपनी ड्यूटी तनदेही से करते है, लेकिन तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे मुलाजिमों की कंपनी व ठेकेदार द्वारा पूछताछ भी नहीं की गई। यूनियन की मांग है कि ठेकेदार द्वारा वर्ष में किया जाने वाला बढ़ोत्तरी 65 रुपए प्रति दिन के हिसाब से बढ़ाई जाए, लेकिन ठेकेदार तथा कंपनी मैनेजमेंट 39 रुपए प्रति दिन बढ़ाने की मांग पर अड़ी हुई है। जिसके रोष तहत यूनियन द्वारा पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल की जा रही है। अगर ठेकेदार व कंपनी द्वारा उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो सारे 300 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेवारी नेस्ले कंपनी व ठेकेदार की होगी। इस अवसर पर सूबा सिंह, गुरप्रीत कंग, हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, गुरलाल सिंह, जसवीर सिंह आदि यूनियन वर्कर उपस्थित थे।

वेतन की बढ़ोत्तरी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे नेस्ले कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...