पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेशनल डेंगू दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

नेशनल डेंगू दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल डेंगू डे मौके सेहत विभाग मोगा की ओर से एक डेंगू जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली मे एमपीएच डब्लू फीमेल ट्रेंनिग स्कूल मोगा व सरबत का भला कित्तामुखी सिखलाई केंद्र मोगा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस रैली मे शामिल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन मोगा ने डेंगू के मच्छर की पैदावार को रोकना,मच्छर के डंग से बचने के लिए प्रयोग की जाने वाली सावधानियां व बुखार होने पर टेस्ट व इलाज करवाने संबंधी सुनेहा प्रत्येक घर तक पहुंचाने की अपील की जोकि इस साल ज्यादा से ज्यादा लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक करके बीमारी होने पर बचाया जा सके। अपने संबोधन के बाद सिविल सर्जन मोगा डॉ सुशील जैन ने सिविल अस्पताल मोगा से झंडी देकर रवाना किया जोकि शहर के अलग अलग बाजारों से होती हुई वापस सिविल अस्पताल मोगा आकर समाप्त हुई। समाप्ति मौके जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ मुनीष अरोड़ा व हेल्थ सुपरवाइजर पाल लूंबा ने रैली मे शामिल विद्यार्थियों को डेंगू बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उनको अपील की कि सेहत विभाग के मैसेंजर बन कर अपने गली,मुहल्ले के प्रत्येक घर तक जाने पर उनको प्रत्येक सप्ताह कूलर,फ्रिजों की ट्रे,पानी वाली टैंकी,ड्रमों आदि को सुखाकर साफ करना,मच्छर के डंग से बचने के मच्छरदानी व मच्छर भगाने की क्रीमें व तेल आदि का इस्तेमाल करना व बुखार होने की सूरत मे तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंच कर अपनी जांच करवाने का संदेश दें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने गली मुहल्ले मे बांटने के लिए पंफलेट भी दिए जोकि आज का ये संदेश रैली तक सीमित न रहे। डॉ मुनीष अरोड़ा ने रैली मे भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी, प्रिंसिपल ट्रेंनिग स्कूल मोगा व सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट मोगा के प्रधान हरजिन्द्र चुगांवा का रैली को कामयाब बनाने के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद किया । सेहत विभाग मोगा की ओर से रैली मे भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए रिफरेशमेंट का भी प्रबंध किया गया। इस मौके डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ सुरिन्द्र कुमार सेतिया,जिला सेहत अफसर डॉ अरविन्द्र सिंह ,जिला परिवार भलाई अफसर डॉ रूपिन्दर कौर,जिला टीकाकरण अफसर हरिन्द्र कुमार शर्मा,डब्लू एचओ के सर्विलैंस मेडिकल अफसर डॉ संदीप अग्रवाल,मास मीडिया अफसर कृष्णा,स्टाफ नर्स जगपाल कौर,हेल्थ सुपरवाइजर महिन्द्र पाल लूंबा,परमजीत सिंह कैला,फील्ड मोनीटर हरजीत सिंह औलख, राजेश राजा,मलकीत सिंह,सरबत का भला के टीचर सुखविन्द्र कौर आदि के अलावा बड़ी गिनती मे विद्यार्थी हाजिर थे।

रैली के दौरान सेहत विभाग के अधिकारी व विद्यार्थी।

डेंगू फैलाने वाले मच्छर व उनसे बचाव कीे जानकारी दी

कोटईसेखां |कस्बा कोटइसेखां के श्री हेमकुंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे कार्यकारी सीनियर मेडिकल अफसर डॉ अमनजोत व सेहत विभाग की टीमों ने स्कूल के विद्यार्थियों को नेशनल डेंगू दिवस पर डेंगू फैलाने वाले मच्छर,उनके कारण से बचाव के बारे जानकारी दी। इस मौके डॉ अमनजोत व बीईई हरप्रीत कौर ने बच्चों को बताया कि अपने आस पास गंदा पानी न खड़ा होने दो क्योंकि डेंगू के ज्यादातर मच्छर इसमे ही पनपते है। डेंगू मच्छर के बचाव के लिए अपना शरीर ढक के रखो व समय समय पर कूलर आदि का पानी बदलते रहो। यदि फिर भी डेंगू हो जाता है तो घबराने की जरूरत नही क्योंकि ये इलाज योग है। इस मौके हरविन्द्र सिंह,अमर सिंह शैली आदि हाजिर थे। (मनूं)

डेंगू से बचने के लिए जागरूकता जरूरी : डॉक्टर संदीप

लोगो को डेंगू से बचने की जानकारी देते एसएमओ डॉक्टर संदीप कौर।

निहाल सिंह वाला |सब सेंटर खाई में सीनियर मेडिकल ऑफिसर सुशील जैन के दिशा निर्देशों पर बुधवार को सब सेंटर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। एसएमओ डॉक्टर संदीप कौर ने लोगो को डेंगू जैसी बीमारी से बचने के लिए घरो में खाली जगह पर पानी न रुकने दे । खाली जगह पर पड़े गड्डो में रुके पानी पर मंडराते मच्छर हमारी सेहत के लिए हानिकारक हैं। हमें फ्रिज व कूलर में पानी नही रुकने देना चाहिए। (भूषण)

सफाई रखने से ही डेंगू से बचा जा सकता है: डाॅ गुरमीत

बाघापुराना|सेहत विभाग की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समालसर में डेंगू दिवस वृष स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत लाल की अध्यक्षता में मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों को डेंगू को लेकर जानकारी देते हुए डाॅ. गुरमीत लाल ने बताया कि डेंगू एडीज एजपटी नाम के मच्छर के काटने से होता है जोकि दिन के वक्त काटता है। शरीर कांपने के उपरांत बुखार होना, सिर दर्द व आंखों के अंदर दर्द होना इसके लक्ष्ण हैं। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के बढ़ने से मरीज के प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, जिसके कारण मरीज को ज्यादा से ज्यादा तरल खाना चाहिए। (पंकज)

खबरें और भी हैं...