पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाजसेवा सोसायटी 1 जून को खोलेगी सिलाई सेंटर

समाजसेवा सोसायटी 1 जून को खोलेगी सिलाई सेंटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|समाजसेवा सोसायटी की बैठक बुधवार को हीरा सिंह बिल्डिंग में गुरसेवक सिंह संन्यासी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 1 जून से नानक नगरी में बने सोसायटी के कार्यालय कोमल कला भवन में खोलने का फैसला किया गया। संन्यासी ने बताया की 1 जून से शुरु हो रहे सिलाई सेंटर में लड़कियों को सिलाई कड़ाई की निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी लड़कियों के लिए कोर्स 6 महीने का होगा। कोर्स पुरा करने वाली छात्राओं को सोसायटी द्वारा सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर गुरनाम सिंह,गोबिंद राम, बलजीत सिंह,गुरदीप सिंह ,हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, संजीव सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...