झुग्गी के बच्चों को करवाया स्कूलों में दाखिल : सीजेएम
मोगा |माननीय तरसेम मंगला इंचार्ज जिला एवं सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथाॅरिटी मोगा की ओर से वंचित तथा झुग्गी झोंपड़ी में रह रहे बच्चों को पढ़ाने के लिए तथा उनकी भलाई के लिए नालसा चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सॢवसेज टू चिल्ड्रन एंड देयर प्रोटैक्शन स्कीम 2015 के तहत एक कमेटी गठित की गई थी, ताकि इन बच्चों को शिक्षित किया जा सके। इस कमेटी के चेयरमैन विनीत कुमार नारंग, सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथाॅरिटी ने बताया कि इस मंतव्य को पूरा करने के लिए पहले जीरा रोड की झुग्गी-झोंपड़ी के स्कूलों में न जाने वाले 46 बच्चों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल से 9 मई तक स्लम एरिया, कोटकपूरा बाईपास, नजदीक बहोना चौक, मोगा के स्कूलों में न जाने वाले 88 बच्चों की पहचान करके उनको नजदीकी सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाया जा चुका है।