बीबीएस स्कूल में इंटरनेशनल फैमिली डे मनाया
मोगा |ब्लूमिंग बड्स स्कूल में आज सुबह की प्रार्थना में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी की अध्यक्षता में फैमिली डे मनाया गया। समागम की शुरूआत विद्यार्थियों द्वारा ईश्वर की वंदना करके की। इस उपरांत विद्यार्थियों द्वारा इस विषय से संबंधित आर्टिकल व चार्ट पेश किए। प्रिंसिपल हमीलिया रानी ने बच्चों व स्टाफ को संबोधित करते कहा कि इंटरनेशनल फैमिली डे 15 मई को हर साल मनाया जाता है तथा परिवार सामाजिक संगठन की मौलिक इकाई है। उन्होंने कहा कि परिवार में मनुष्य बहुत कुछ सीखता है। परिवार की अहमियत को समझाने के लिए इस दिन कई प्रोग्राम आयोजित किए जाते है।