पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौकरी दिलवाने के नाम पर 4.95 लाख की ठगी, केस दर्ज

नौकरी दिलवाने के नाम पर 4.95 लाख की ठगी, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब पुलिस ने एएसआई भर्ती करवाने के नाम पर युवक के साथ 4 लाख 95 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने एक ठग के खिलाफ बुधवार की देर शाम को केस दर्ज किया। ठग ने ठगी का शिकार युवक को उसके पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ जान पहचान होने की बात बताकर ठगी मारी है। मिली जानकारी अनुसार जगरांव के इंद्रा कालोनी निवासी कमलजीत सिंह ने 4 नवंबर 2015 को एसएसपी मोगा को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी पहचान मोगा के गांव लगेयाना नंवा निवासी सरवन सिंह के साथ थी। जबकि सरवन सिंह की पहचान गांव पंजगराई कलां निवासी जसपाल सिंह के साथ थी। एक बार उसकी मुलाकात सरवन सिंह ने जसपाल सिंह के साथ अपने घर पर करवाई। इस दौरान जसपाल सिंह ने उसे बताया था उसकी पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ जान पहचान है। वह कई लोगों को पुलिस में भर्ती करवा चुका है। हवलदार भर्ती होने के लिए साढ़े तीन लाख रुपए, जबकि एएसआई भर्ती के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपए लगेंगे। इसके बाद उसने कहा की वह प्लस टू पास होने के बावजूद पंजाब पुलिस में एएसआई भर्ती हो जाएगा। इस उपरांत उसने चार लाख 95 हजार रुपए की राशि जसपाल सिंह को कोटकपूरा बाईपास पर दी थी।

खबरें और भी हैं...