रेड कर आठ पेटियां शराब की बरामद, आरोपी फरार, केस दर्ज
मोगा|गांव सिंघावाला में एक घर पर पुलिस ने रेड कर शराब की आठ पेटियां बरामद कीं, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट तहत केस दर्ज किया है। थाना सिटी साउथ के हवलदार जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी मंगलवार को गश्त के दौरान गांव सिंघावाला में अनदीप सिंह के घर पर रेड करके वहां से अवैध देसी शराब की आठ पेटियां बरामद की। जबकि आरोपी पुलिस को घर में आया देखकर फरार हो गया।