11 ग्राम हेरोइन व 700 नशीली गोलियों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
मोगा|पांच विभिन्न मामलों में पुलिस ने हेरोइन व नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली नशीली गोलियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बधनी कलां के एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को पांच ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुखी निवासी रामां के रूप में हुई है। दूसरे मामले में थाना बधनी कलां के एएसआई रविपाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार की तलाशी ली तो उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सतपाल सिंह निवासी रामां के रूप में हुई है। तीसरे मामले में थाना निहाल सिंह वाला के एसआई ने बताया कि गश्त के दौरान एक व्यक्ति से एक ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान निर्मल सिंह निवासी बोहना के रूप में हुई है।