पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूरों की ओर भी ध्यान दे सरकार : निर्मल सिंह राजेयाना

मजदूरों की ओर भी ध्यान दे सरकार : निर्मल सिंह राजेयाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजदूर शक्ति पार्टी की स्थानीय इकाई की बैठक बुधवार को तूड़ी छिलका यूनियन के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय इंचार्ज मजदूर शक्ति निर्मल सिंह राजेयाना ने कहा कि भारत में नेता बहुत है, लेकिन दलित वर्ग की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए कोई भी नेता आगे नहीं आता। जिस कारण दिन-प्रतिदिन अमीर और अमीर हो रहा है तथा गरीब और गरीब होकर अपने बच्चों का पालन पोषण करने से भी परेशान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मौजूदा कांग्रेस सरकार किसानों का कर्जा माफ करने के लिए एक वर्ष से लगी हुई है, लेकिन मजदूरों के लिए उनकी दिहाड़ी बढ़ाने के लिए कोई भी प्रयास काम नहीं आया। जिस कारण मजदूर शक्ति पार्टी द्वारा मजदूरों को एकजुट करके उनकी आवाज राज्य व केन्द्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने मांग की कि मनरेगा के तहत काम करते मजदूरों को पूरा वर्ष काम व पिछले रहते बकाया जारी किया जाए, मजदूरों को 300 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए दिहाड़ी दी जाए, ताकि मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। आने वाले दिनों में पंजाब में पंचायती चुनाव हो रहे है, जिसमे मजदूर शक्ति पार्टी अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।

मजदूर शक्ति की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय इंचार्ज निर्मल सिंह राजेयाना।

खबरें और भी हैं...