पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोगा में 2 माह में 10 बड़ी वारदातें, सभी अनट्रेस

मोगा में 2 माह में 10 बड़ी वारदातें, सभी अनट्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में पिछले दो महीने में दस वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है। मामलों को ट्रेस करने के लिए एसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों के अलावा 12 टीमें लगी हुई हैं। वहीं पुलिस का एक ही जबाव होता है कि आरोपियों को जल्द ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

18 अप्रैल की घटना

मोबाइल दुकान के मालिक के साथ लूट हुई। सुबह नौ बजे वह मारूति कार से घर से दुकान पर अपने बेटे के साथ आया और दुकान खोलने लगे। इसी बीच एक लड़का आया और उसकी गाड़ी में रखे बैग लेकर फरार हो गया।

29 अप्रैल की घटना

विश्वकर्मा भवन के निकट से त्रिभुवन नामक युवक को रंजिश के चलते युवक अपहरण करके ले गए थे। पुलिस ने दबाव बनाकर युवक को आजाद करवा लिया था, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

23 मार्च की घटना

लुधियाना के गांव कोटडा निवासी रणजीत सिंह कार लेकर जीरा गया था। बुआ की बेटी को जीरा छोड़ने के बाद वापसी पर रास्ता बदल कर लौट रहा था। इतने में बाइक सवार दो युवकों में से एक ने जांघ पर गोली मारकर गाड़ी व बाइक लेकर फरार हो गए थे।

19 अप्रैल की घटना

फिरोजपुर निवासी जीत कुमार रात आठ बजे फिरोजपुर से सब्जी लेकर अंबाला डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। रात को साढ़े दस बजे कोकरी कलां गांव के पास से अज्ञात युवक 4500 रुपए नकदी, मोबाइल और जीप लेकर फरार हो गए।

9 मई की घटना

बाबे के काॅलेज में कार्यरत तजिंदर शर्मा से बाइक सवार तीन युवक तेजधार हथियार दिखाकर एक लाख 20 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। तीनों आरोपी फरार हैं।

8 अप्रैल की घटना

मोगा के आढ़ती तरसेम के यहां काम करते बचितर सिंह व राम सिंह आठ अप्रैल को इंडिका गाड़ी से रुपए इकट्ठे करने के लिए निकले थे। कोटइसेखां से मोगा आने के बजाए गांव गलौटी की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी को घेरकर पांच लाख रुपए की नकदी लूटी और दो मोबाइल लेकर कार में भाग गए।

20 अप्रैल की घटना

पूर्व मंत्री की कोठी के निकट से नेशनल हाइवे पांच लूटरे एक गाड़ी में आते हैं ओर कार मालिक रिंकू मोनी निवासी फिरोजपुर से पिस्तौल दिखाकर गाड़ी छीनकर ले जाते हैं।

12 मई की घटना

बिलासपुर हिम्मतपुरा रोड पर शैलर के चौकीदार को लूटेरे मारपीट करने उपरांत बांध कर कैंटर से 111 बोरियां गेंहूं व 80 बोरियां चावल लादकर फरार हो गए। केस दर्ज किया आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

16 अप्रैल की घटना

कस्बा निहाल सिंह वाला में दो अज्ञात युवक घर में घुसे और अलमारी से 6 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। जबकि महिला के हाथों में पहने सोने के कड़े, अंगूठी तक को उन्होंने छुआ भी नहीं। इसके अलावा दोनों आरोपी सरकारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

22 अप्रैल की घटना

बीमा का काम करने वाला युवक बाघापुराना रोड पर इंश्योरेंस व वेस्टन यूनियन का काम अपनी दुकान में चलाता है। रात को दुकान बंद करने लगा तो दो युवक दुकान में आए 17 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।

इसी सप्ताह खुलासा होने की उम्मीद : डीएसपी डी

डीएसपी डी सर्बजीत सिंह बहईया का कहना है कि पुलिस छह मामलों में तेजी से जांच कर रही है। 12 टीमें एसपी स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में मामलों को ट्रेस कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...