पेंशनें लगने योग्य व्यक्तियों के फार्म भरने को लगाई स्टाॅल
मोगा|माननीय तरसेम मंगला, इंचार्ज जिला एवं सेशन जज कम चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी मोगा के दिशा-निर्देशानुसार तथा विनीत कुमार नारंग, सीजेएम. कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी मोगा की हिदायतों के अनुसार दफ्तर की ओर से नियुक्त पैरा लीगल वालंटियरों की ओर से 12 मई को स्लम एरिया, कोटकपूरा बाईपास, मोगा के बाबा श्रीचंद जी के डेरे में पेंशनों के फार्म भरने के लिए एक स्टाॅल लगाया गया। इस स्टाॅल के माध्यम से लोगों को मुफ्त कानूनी सेवाएं, बच्चों को वजीफे लड़की के विवाह होने पर शगुन स्कीम, महासचिव वर्कर्स ,मजदूरों को रजिस्टर्ड होने पर बोर्ड में रजिस्टर्ड किरतियों के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का वजीफे लड़की के विवाह होने पर शगुन स्कीम, जनरल सर्जरी के लिए वित्तीय सहायता तथा इस बोर्ड की ओर से दी जा रही रजिस्टर्ड किरतियों को जागरूक किया गया ।