कातिलों की गिरफ्तारी न होने के रोष में थाने के घेराव की दी चेतावनी
मोगा|कुछ दिन पहले गांव खोटे के नौजवान के प्रेम संबंधों कारण हुए हुए नौजवान के कत्ल के केस में नामजद कथित आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करने पर पीड़ित परिवार ने थाना निहाल सिंह वाला के घेराव की धमकी दी है। मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया कातिल धूड़कोट तथा लोपों के डेरों से जुड़े होने कारण उक्त डेरे के संचालक पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने का दबाव डाल रही है। जिस कारण पुलिस केस में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि हमारे पास लड़की के प्रेम संबंधों तथा हमारे युवक को बाइक पर बैठाकर फेंके जाने के पुख्ता सबूत हैं। इस संबंधी थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने कहा कि केस की जांच जारी है तथा केस में नामजद कथित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है।